फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अशोक तंवर का विरोध करने पर गिरफ्तार किए गए किसानों को न छोड़ने पर शहर थाना के आगे धरना दिया

Sat, 20 Apr 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया शहर में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का विरोध करने पर गिरफ्तार किए गए किसानों को पुलिस द्वारा देर शाम तक नहीं छोड़ने पर किसान संगठनों में रोष बढ़ गया। रोषस्वरूप भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा के राज्य सचिव अजय कुमार की अध्यक्षता में कई किसानों ने शहर थाना के आगे धरना लगा दिया। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू करते हुए गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग करने लगे। किसान नेता अजय कुमार ने कहा कि किसानों की गिरफ्तारी से भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है। धरना दे रहे किसानों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि शनिवार सुबह 11 बजे धरना स्थल पर अन्य संगठनों के साथ महासभा का आयोजन होगा। इसलिए अगर पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार किए गए किसानों को नहीं छोड़ा तो शनिवार को महासभा में कठोर फैसला लिया जाएगा। वहीं, शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि 17 किसानों के खिलाफ शांति भंग करने व झगड़े की आशंका को देखते हुए कानून अनुसार कार्रवाई की गई है। कानून सबके लिए समान है तथा कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें