फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसान संगठनों ने रतिया में फिर किया भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का विरोध

Sat, 20 Apr 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
किसानों को हिरासत में लेकर बस में बैठाते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
रतिया। रतिया क्षेत्र में किसान संगठनों द्वारा भाजपा के कार्यक्रम और सिरसा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार के विरोध करने के निर्णय के तहत शुक्रवार को भी भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर को विरोध झेलना पड़ा। रतिया आगमन पर इंकलाबी नौजवान सभा व भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के सदस्यों ने काले झंडे दिखाकर भाजपा नेताओं का विरोध कर नारेबाजी भी की। वहीं किसानों द्वारा अशोक तंवर के काफिले के आगे आने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने करीब 20 किसानों को हिरासत में लेकर उन्हें बस द्वारा पुलिस लाइन फतेहाबाद भेज दिया। इससे पहले भी किसान संगठनों द्वारा रतिया में 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री की रैली के दौरान विरोध करने पर पुलिस द्वारा किसानों को गिरफ्तार किया गया था
विज्ञापन

शुक्रवार को सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर, विधायक लक्ष्मण नापा सहित अन्य नेताओं के शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम थे। शहर में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जैसे ही अशोक तंवर, विधायक लक्ष्मण नापा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता फतेहाबाद रोड नहर के पास कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस आ रहे थे तो भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह व इंकलाबी नौजवान सभा के संयोजक गुरप्रीत सिंह गोपी की अगुवाई में किसानों ने उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। भाजपा नेता वापस जाओ के नारे लगाए। काफिला आगे निकलने लगा तो किसान उग्र हो गए और गाड़ियों के आगे आने लगे, जिस पर वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद अशोक तंवर सभी कार्यकर्ताओं के साथ लाली रोड वार्ड नंबर 17 में एक कार्यक्रम में शिरकत करने चले गए। जिस पर किसान संगठन लाली रोड पर पहुंच गए। इसके बाद जैसे ही अशोक तंवर अपने काफिले के साथ कार्यक्रम से वापस आए तो वहां मौजूद किसानों ने विरोध करना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठाकर पुलिस लाइन फतेहाबाद भेज दिया।

मांगों के लिए बोलने वालों को गिरफ्तार कर रही सरकार : निर्भय
विरोध कर रहे किसान नेता निर्भय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की किसानों से वायदा खिलाफी के चलते उन्होंने निर्णय लिया है कि वह भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध करेंगे। वही इंकलाबी नौजवान सभा के संयोजक गुरप्रीत सिंह गोपी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में किसानों, मजदूरों, नौजवानों, विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं और वार्ड नंबर 14 में पिछले कई सालों से स्कूल के निर्माण की अधूरी पड़ी मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा के उम्मीदवार से सवाल जवाब करने पहुंचे तो भाजपा सरकार के इशारे पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें धक्का मुक्की कर हिरासत में ले लिया। वहीं, शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा भाजपा प्रत्याशी का रास्ता रोकने पर उन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें