फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में अध्यापक संघ ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में अध्यापकों को संबोधित करते संघ के पदाधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कंप्यूटर शिक्षकों एवं लैब सहायकों पर हुए लाठीचार्ज व पिछले 18 दिनों से अतिथि अध्यापकों द्वारा शांतिपूर्वक चलाए जा रहे आंदोलन पर प्रशासन द्वारा किए जा रहे दमन व झूठे मुकदमों के विरोध में बुधवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने जिला सचिवालय पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान सुरजीत दुसाद ने की। प्रदर्शन के बाद अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिला सहसचिव देवीलाल व जिला प्रेस प्रवक्ता देसराज माचरा ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर लाठीचार्ज करवा रही है तो कभी उन्हें झूठे मुकदमों में उलझाया जा रहा है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मांग करता है कि सभी अतिथि अध्यापकों को पूर्णतया नियमित किया जाए। सभी भत्तों एवं लाभ सहित पूर्ण वेतनमान दिया जाए तथा सभी प्रकार की उत्पीड़न की कार्रवाईयां तत्काल निरस्त की जाएं। कंप्यूटर टीचर्स एवं लैब सहायकों को नियमित करते हुए सभी भत्ते एवं लाभ सहित इन्हें भी पूर्ण वेतनमान दिया जाए। सभी प्रकार की उत्पीड़न की कार्यवाही तत्काल निरस्त की जाए।
अध्यापक संघ के राज्य कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बाटू ने कहा कि 11 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुलर से हुई थी। इसमें जेबीटी सहित अन्य अध्यापकों की स्थानांतरण प्रक्रिया में हो रही खामियों को उठाया गया था। उल्लेखनीय है कि हजारों जेबीटी व मुख्य शिक्षक पिछले 3 वर्षों से एनीव्हेयर में तबादले का दर्द झेल रहे हैं। प्रधान सचिव ने बैठक में संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर इसे मैनुअल करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अध्यापक संघ मांग करता है कि इस पर भी तुरंत कार्यवाही करते हुए 3 वर्षों से एनीव्हेयर गए प्राथमिक शिक्षकों को मैनुअल तरीके से स्थानांतरित किया जाए। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष भूप सिंह भड़ोलावाली, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के कोषाध्यक्ष रघुनाथ मैहता, राजपाल मिताथल, कृष्ण जाखड़, सोमबीर, मुरारी, सुभाष आर्य, सुमेर आर्य, गोपाल वर्मा, भगत सिंह, राजेश गोठड़ा, रजवन्त, राजकुमार, नरेश कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें