फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों को मिला पूर्व सांसदों का समर्थन

Wed, 16 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
स्वर्णकार - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद में स्वर्ण कारोबारियों के धरनास्थल पर मंगलवार को पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा तथा पूर्व सांसद चौ. हेतराम पहुंचे और स्वर्णकारों के धरने को समर्थन देते हुए सरकार से इस काले कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


डॉ. इंदौरा ने कहा कि यह कानून साल 2012 में भी स्वर्ण कारोबारियों पर लगाया गया था, लेकिन सभी के सहयोग से सरकार को इसे वापस लेना पड़ा। अब भी हम सभी स्वर्ण कारोबारियों के साथ है और अपनी मांग केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। डॉ. इंदौरा के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे।

धरनास्थल पर प्रमुख समाज सेविका व अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नेहा मित्तल भी पहुंचीं और धरनारत स्वर्ण कारोबारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस काले कानून से देश और प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित होगा। उनके साथ प्रो. संध्या अग्रवाल, सुधा मित्तल, नीरू, मंजूला मंगल, मोनिका अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रानी मित्तल मौजूद रहीं।
विज्ञापन


स्वर्णकारों ने किया हड़ताल जारी रखने का एलान
जाखल। जब तक केंद्र सरकार स्वर्णकारों की मांग अनुसार लगाई गई नई एक्साइज ड्यूटी खत्म नहीं करती तब तक स्वर्णकारों की हड़ताल व उनका संघर्ष जारी रहेगा। यह बात अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष करनैल खिप्पल ने मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुई जाखल मंडी स्वर्णकारों की बैठक में कही। बैठक में एकत्रित हुए करीब दो दर्जन स्वर्णकारों को खिप्पल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अरूण जेतली ने स्वर्णकारों की ओर से की जा रही मांग को मानने से मना कर दिया है।

इसके बावजूद स्वर्णकारों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में आगामी 17 मार्च को दिल्ली में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन में जाखल से सभी स्वर्णकार भाग लेंगे। उन्होंने एलान किया कि जाखल में 2 मार्च से की जा रही हड़ताल आज भी जारी है ओर आगे भी रहेगी। इस मौके पर कृष्ण कुमार प्रधान, सतपाल, मेघराज, सोनू जिंदल, अनिल गोयल, मक्खन गर्ग, सुरेंद्र सिधानी, टिंकु वर्मा, अमर वर्मा, अमित वर्मा, सोनू गोयल, संदीप पैरी, सोनू वर्मा, मोहित कुमार आदि स्वर्णकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें