चेतावनी दी की अगर उनकी फसल की शीघ्र बोली न करवाई गई तो किसान अनिश्चितकालीन धरना देते हुए तालाबंदी कर देंगे। किसानों के आक्रोश को देखते हुए उपमण्डलाधीश व पुलिस मंडी में पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुन उनको शांत किया।
एसडीएम ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की प्रतिदि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिकारी 100 दुकानों पर जाकर सरकारी रेट पर धान की खरीद करें।
इससे पूर्व क्षेत्र के किसान गुरप्यार सिंह, भोला सिंह,मिटठु सिंह, शमशेर सिंह, रविन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, गुरबचन सिंह, रामदयाल, विरेन्द्र सिंह, हेत राम सुखलमपुर, पूर्व सिंह, कशमीर सिंह आदि ने आरोप लगाया कि वह अपनी फसल को लेकर पिछले कई दिनों से अनाज मण्डी में बैठे हैं लेकिन अधिकारी धान की खरीद नहीं कर रहे हैं।
किसानों ने आरोप लगाया की उक्त निजी एजेंसियां उनकी फसल को बोली के माध्यम से न खरीदकर खुले में औने पौने दामों पर खरीदना चाहती हैं। किसानों को काफी अर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया की बोली न होने के कारण उन्हें धान 1200-1300 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचना पड़ रहा है।