फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रिहायशी काॅलोनी में कॉमर्शियल निर्माण शुरू होने पर जताया विरोध

Mon, 15 Sep 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित रिहायशी न्यू प्रभाकर कॉलोनी में बनाई जा रही एक कमर्शियल बिल्डिंग को लेकर काॅलोनी वासियों ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस विषय को लेकर एकजुट कॉलोनीवासियों ने एसडीएम आकाश शर्मा व नगर परिषद के ईओ के नाम एक्सईएन ज्ञानचंद वधवा को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

इस शिकायत पत्र में कॉलोनी निवासी सुरिन्द्र कुमार, पवन कुमार, जोगिन्द्र सिंह, नरेश कुमार, योगेश कुमार, सुभाष सिंगला, अंशुल मित्तल, राजकुमार, मनोज कुमार, वरुण कुमार, प्रिंस कुमार, कालम सिंह, मनोज कुमार ने बताया कि न्यू प्रभाकर कॉलोनी रेजिडेंस वेलफेयर के नाम से रेजिडेंशियल क्षेत्र हैं। यहां किसी भी प्रकार की कॉमर्शियल गतिविधियों की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
ऐसे में कॉलोनी के मेन रोड पर निर्माणाधीन कॉमर्शियल बिल्डिंग ने कॉलोनीवासियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यदि यह बिल्डिंग यहां बनी तो यहां कॉमर्शियल यूज के लिए लोगों आना-जाना बढ़ने से परेशानियां बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से यहां महिलाएं और बच्चे भी परेशान हैं। कॉलोनीवासियों ने इस रोड पर एक गेट लगाकर चौकीदार को भी नियुक्त किया है, लेकिन यदि यहां कॉमर्शियल गतिविधि शुरू होती है तो सुरक्षा को भी नुकसान हो सकता है इसलिए प्रशासन व संबंधित विभाग को तुरंत प्रभाव से एक्शन लेते हुए कॉलोनी में कॉमर्शियल गतिविधि को रुकवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें