प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ करते प्रवीण काशी
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सिरसा-फतेहाबाद विशेष जोन की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रवीण काशी ने प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि के लिए आंबेडकर पार्क में यज्ञ का आयोजन किया। प्रवीण काशी का कहना है कि श्राद्ध चल रहा इसमें हमने यज्ञ करके पितरों की पूजा की। ताकि पितर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चिट्टे व केमिकल वाले नशे से मुक्त सिरसा-फतेहाबाद जोन का वादा जो प्रवीण काशी से किया उसको आचार संहिता से पहले पूरी कर सके।
प्रवीण काशी के अनशन का 14 वां दिन है। काशी ने सरकार को अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर आचार संहिता से पहले विशेष जोन नहीं बना तो जल भी त्याग देंगे। वेदों के ज्ञाता पंडित कुलदीप शर्मा ने संस्कृत वेद मंत्रों का उच्चारण किया।
गायत्री मंत्र के उच्चारण से हवन की शुरुआत की। यज्ञ में पूरे प्रदेश के बच्चों और नौजवानों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पितरों से प्रार्थना की। युवा अच्छे स्वास्थ्य के साथ ओलंपिक में मेडल देकर हरियाणा को गौरवान्वित करें। पुलिस प्रशासन नशा तस्करों से मिलीभगत न कर उन्हें सख्त सजा दें। सामाजिक संगठनों और धार्मिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य यज्ञ में शामिल हुए। सांझा प्रयास के प्रमुख सदस्य पूनम रती अभी भी विशेष जोन बनने को लेकर आशान्वित हैं। पितरों की पूजा करना बहुत अच्छा है। हमारे पितर भगत सिंह, बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद जैसे लोग हैं वो चिट्टे में डूबते युवाओं को देखकर बहुत शर्मिंदा होते। अंगद ढिंगसरा ने कहा कि सरकार को हमारे पितर ही रास्ता दिखा सकते हैं। पूर्व पार्षद शमी रती ने कहा हमें भगवान पर भरोसा है हमारा आंदोलन जरूर कामयाब होगा। इस यज्ञ में पूनम रती, दर्शनानंद शर्मा, अंगद ढिंगसरा, शम्मी रती, कमलेश कुमारी शर्मा, इंद्रा ढिंगसरा, माया ढिंगसरा, मैना, सरोज सुथार, सर्वेश जलेबी वाले, राजेश, राज कुमार, जयदीप सिसवाल,प्रीतम सिंह गिल, विमला, अमरपति, ममता, अजय ठाकुर, पूनीत ढिंगसरा अनेक संगठन के सदस्य शामिल हुए।