फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लाल डोरे के प्रॉपर्टी मालिकों को नगर परिषद के चक्कर काटने की जरूरत नहीं

Tue, 05 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के श्रीतुलसी मंदिर में लाल डोरे में शामिल प्रॉपर्टी को लेकर आवेदन लेते हुए नगर परिषद क
विज्ञापन
फतेहाबाद। लाल डोरे में शामिल प्रॉपर्टी मालिकों को अब संपत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे और इसके बाद प्रक्रिया पूरी करके नगर परिषद प्रमाणपत्र जारी करेगा।
विज्ञापन


नगर परिषद प्रशासन ने वार्ड में जाकर शिविर लगाने शुरू कर दिए है। मंगलवार को वार्ड 4 स्थित तुलसी दास मंदिर में शिविर लगाया गया। इस शिविर में 30 लोगों ने संपत्ति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दिए। इसके अलावा करीब 50 लोगों के दस्तावेज पूरे न होने के कारण आवेदन जमा नहीं करवा पाए।

नगर परिषद कर्मचारियों ने संपत्ति प्रमाणपत्र को लेकर 10 साल पुराना रिकॉर्ड मांगा लेकिन प्रॉपर्टी मालिक दिखा नहीं पाए। शिविर में नगर परिषद संबंधित वार्ड पार्षदों की भी मदद ले रहे हैं। इस दौरान पार्षद किरण नारंग भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


-

कब कहां लगेगा शिविर

दिन स्थान पार्षद

6 अगस्त रेगर धर्मशाला सुरेंद्र कुमार

7 अगस्त गोल कोठी मंदिर के पास मोहिनी बजाज

8 अगस्त बाल भवन अर्जुन कटारिया

11 अगस्त रघुनाथ मंदिर रमेश चंद्र

-

ये दस्तावेज हैं जरूरी

संपत्ति प्रमाण पत्र को लेकर नगर परिषद ने 10 साल पुराने दस्तावेज मांगे हैं। जिसमें गृहकर रसीद, बिजली बिल, पुराना पानी बिल, स्वयं घोषणा पत्र, एक आवेदन पत्र, प्रॉपर्टी की जीपीएस फोटो शामिल है। नगर परिषद ने पिछले साल लाल डोरे में शामिल प्रॉपर्टी की सूची जारी की थी। शहर में 3569 प्रॉपर्टी है। इसमें से अब तक नगर परिषद ने 726 प्रॉपर्टी मालिकों को संपत्ति प्रमाणपत्र जारी किया है। करीब 20 फीसदी को ही प्रमाणपत्र जारी हुए है।

-

लाल डोरे में शामिल प्रॉपर्टी के मालिकों को संपत्ति प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। इसको लेकर वार्ड में ही शिविर लगाए जा रहे हैं और पार्षदों की मदद ली जा रही है। संबंधित प्रॉपर्टी मालिक दस्तावेज देकर संपत्ति प्रमाणपत्र जारी करवा लें।
विज्ञापन


- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें