फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला समेत दो आरोपियों की संपत्ति जब्त

Thu, 28 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सिद्वांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल महिला समेत दो आरोपी तस्करों की संपत्ति को जब्त किया किया है। इससे पहले पुलिस ने पिछले सप्ताह पांच तस्करों की संपत्ति जब्त की थी। अब तक पुलिस सात आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुकी है।
पुलिस विभाग के अनुसार हरपाल कौर निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद इसमें शामिल हैं। आरोपी महिला के खिलाफ टोहाना में मामला दर्ज है। आरोपी महिला की दो स्कूटी और 4 मरले का रकबा जब्त किया गया है। इनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। आरोपी देवेंद्र उर्फ काला निवासी गांव मूसा अहलीसदर की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज है। आरोपी की कार, रिहायशी मकान एवं जमीन जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इनकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन

-
पुलिस की चेतावनी, जो नशीले पदार्थ बेचेंगे, वे सब कुछ गंवाएंगे
अपराध शाखा, साइबर सेल और जिला खुफिया इकाई की संयुक्त टीम ने संपत्तियों की जांच और मूल्यांकन कर पूरी वैधानिक प्रक्रिया पूरी की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि अब सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि नशा तस्करों की अवैध कमाई के स्रोतों पर सीधा प्रहार होगा। जब तक इनके वित्तीय नेटवर्क को खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक नशीले पदार्थों का कारोबार नहीं रुकेगा।
विज्ञापन


आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी या इससे संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का नशा विरोधी अभियान जारी है अगली कार्रवाई और भी निर्णायक होगी।

-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें