फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश

Mon, 09 Mar 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डीसी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक डीसी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में जननी सुरक्षा योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, स्वास्थ्य सूचकांक और एचपीवी टीकाकरण अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और अन्य संबंधित विभागों ने अपने-अपने कार्यों और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

डीसी डॉ. भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने विशेष रूप से एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं की नियमित निगरानी, डाटा विश्लेषण और प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने और सीएससी स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों और आमजन को योजनाओं की जानकारी मिले।

बैठक में जिले में निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और कार्यों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट की सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और अवैध लिंग जांच पर तुरंत कार्रवाई करने को भी कहा। इसके अलावा एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम, शिकायत निवारण प्रणाली और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें