फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सड़क पर महिला की डिलीवरी, नवजात बच्ची की मौत,  निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Sun, 24 Aug 2025 06:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना

सार

अल्ट्रासाउंड में बच्चे की उल्टी स्थिति का पता चला था, लेकिन डॉ. बिमला ने सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया था। यह जानकारी पीड़ित पिता ने दी है। 
विज्ञापन
नवजात बच्ची के शव के साथ परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में भुल्लन गांव (संगरूर, पंजाब) के निवासी मुकेश कुमार ने शहर के एक निजी अस्पताल की संचालिका डॉ. बिमला मोर पर अपनी गर्भवती पत्नी पिंकी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्हें सुबह आठ बजे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने दावा किया कि डॉ. बिमला ने समय पर इलाज नहीं किया, जिसके कारण उनकी पत्नी को अस्पताल से बाहर ले जाना पड़ा।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए आरोप

इस दौरान सड़क पर पिंकी ने एक बच्ची को जन्म दिया, जो जन्म के समय मृत थी।  मुकेश ने बताया कि पिंकी का इलाज शुरू से इसी अस्पताल में चल रहा था। अल्ट्रासाउंड में बच्चे की उल्टी स्थिति का पता चला था, लेकिन डॉ. बिमला ने सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया था। मुकेश ने आरोप लगाया कि यदि डॉक्टर ने समय पर इलाज किया होता या पहले अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया होता, तो उनकी बच्ची की जान बच सकती थी। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि मृत नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के सिविल अस्पताल भेजा गया, जिसे बाद में हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 अस्पताल संचालिका का पक्ष

डॉ. बिमला मोर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनका अस्पताल केवल देखभाल सेवाएं प्रदान करता है और प्रसव की सुविधा नहीं देता। उन्होंने बताया कि पिंकी का बच्चा उल्टा होने के कारण उन्हें पहले ही अन्य अस्पताल में रेफर किया गया था।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Manisha Death Case: शिक्षिका मौत मामले में सीएम सैनी ने दिया बयान, कहा- मनीषा ने दुकान से खरीदा था कीटनाशक


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें