फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बैठक को लेकर इंतजार करते हुए पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य र
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को तीसरी बार पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तीसरी बार फिर बिलों पर चर्चा को लेकर प्रधान राजेंद्र खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा दोनों ही नहीं पहुंचे। हाउस द्वारा चुने गए पार्षद सदस्य रमेश गिल्होत्रा पहुंचे जो कि एमई पीपी चोपड़ा के साथ बैठकर इंतजार करते रहे। कमेटी के सभी सदस्य न पहुंचने के कारण बैठक रद्द कर दी गई और गिल्होत्रा लौट गए।
नगर परिषद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को लेकर ठेकेदारों के बिलों के भुगतान को लेकर अधिकारियों ने वीरवार को कमेटी की बैठक रखी गई थी। बैठक दोपहर तीन बजे रखी गई। कमेटी में प्रधान-उपप्रधान, हाउस द्वारा चुने गए पार्षद सदस्य व संबंधित वार्ड पार्षद शामिल होते हैं। संबंधित वार्ड पार्षद के अलावा अन्य सदस्यों का पहुंचना जरूरी होता है। लेकिन तीसरी बार फिर कमेटी सदस्य प्रधान-उपप्रधान ने बैठक को गंभीरता से नहीं लिया। बताया जा रहा है कि ठेकेदारों को बिलों के भुगतान से पहले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए कमेटी सदस्य के पास चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
कोट
चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण समय नहीं मिल पाया और इस कारण से बैठक में नहीं पहुंच पाए। दोबारा जल्द बैठक होगी और उसमें बिलों को लेकर चर्चा की जाएगी।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद