फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोमवार से सालासर धाम के लिए बस चलाने की तैयारी

Thu, 25 Sep 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

फतेहाबाद रोडवेज अधिकारी सालासर में शुरू होने वाले वार्षिक मेले के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यह सेवा 29 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद। रोडवेज की ओर से सोमवार 29 सितंबर से राजस्थान के सालासर में शुरू रहे वार्षिक मेले को लेकर बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर रोडवेज के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोडवेज के चीफ इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि रामदेवरा में चल रहे मेले को लेकर विशेष बस चलाई गई थी, वहीं उसके बाद मुकाम के लिए भी फतेहाबाद से सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद अब वे सालासर में चल रहे मेले को लेकर बस शुरू करने के लिए तैयारियां कर रहे है। उम्मीद है कि सोमवार से फतेहाबाद के लिए सालासर के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विभाग के चीफ इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि जिले से काफी संख्या में श्रद्धालु इस वार्षिक मेले में जाते है। लोगों की मांग के अनुसार ही उनकी श्रद्धा को देखते हुए ही बस को चलाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि सोमवार से बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें