फतेहाबाद। रोडवेज की ओर से सोमवार 29 सितंबर से राजस्थान के सालासर में शुरू रहे वार्षिक मेले को लेकर बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर रोडवेज के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।
फतेहाबाद रोडवेज के चीफ इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि रामदेवरा में चल रहे मेले को लेकर विशेष बस चलाई गई थी, वहीं उसके बाद मुकाम के लिए भी फतेहाबाद से सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद अब वे सालासर में चल रहे मेले को लेकर बस शुरू करने के लिए तैयारियां कर रहे है। उम्मीद है कि सोमवार से फतेहाबाद के लिए सालासर के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विभाग के चीफ इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि जिले से काफी संख्या में श्रद्धालु इस वार्षिक मेले में जाते है। लोगों की मांग के अनुसार ही उनकी श्रद्धा को देखते हुए ही बस को चलाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि सोमवार से बस का संचालन शुरू हो जाएगा।