फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज, ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर प्रतिबंध

विज्ञापन
टोहाना के गांव बिढाईखेड़ा में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते एसडीएम प्रतीक हुड्डा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 23 जनवरी को पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव बिढाईखेड़ा में आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। हैलीपेड की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रशासन प्लानिंग बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन

वहीं, जिलाधीश जगदीश शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से हैलीपेड, रेस्ट हाउस व जनसभा स्थल के पांच किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाते हुए किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई उड़ान जैसे ड्रोन/पैराग्लाइडर को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेशों की अवहेलना में दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों पर भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 188 के तहत कार्रवाई
एसडीएम ने हेलीपैड व समारोह स्थल का लिया जायजा
टोहाना। टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने 23 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर उतरने से लेकर समारोह स्थल तक की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड व समारोह स्थल का निरीक्षण लिया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतारने के लिए गांव बिढाईखेड़ा में ही हेलीपैड बनाया गया है। एसडीएम ने हेलीपैड को लेकर विभागीय नियमों का पालना करते हुए सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने समारोह स्थल पर सफाई व सुंदरीकरण के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि समारोह स्थल पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के साथ-साथ जाम की स्थिति न बनें। समारोह स्थल पर महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों व पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें