फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हेपेटाइटिस के सैंपलों की जांच को लेकर चार जोन बनाने की तैयारी, बांटे जाएंगे जिले

Wed, 17 Apr 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी में दवाई के लिए लगी मरीजों की लाइन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी अस्पतालों में माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पद खाली होने के चलते हेपेटाइटिस सी और बी समेत कई जांचें प्रभावित हो रही हैं। हेपेटाइटिस सी और बी के सैंपल जांच के लिए अंबाला अस्पताल की लैब में भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा स्वाइन फ्लू और कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल या फिर रोहतक पीजीआई भेजा जा रहा है। हेपेटाइटिस सी और बी के सैंपलों की जांच को लेकर चार जोन बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो चार जोन जहां पर सुविधा है वहां पर आसपास के जिले के सैंपलों को लिया जाएगा और जांच की जाएगी। इसके अलावा इन्हीं लैब में सामान भेजा जाएगा। फिलहाल स्थिति ये है कि विभाग बंद पड़ी लैब में भी सामान भेज रहा है और जहां जांच हो रही है वहां सामान की कमी हो रही है। विभाग ने पहले निजी लैब के साथ अनुबंध कर रखा था। मरीज को कार्ड दिया जाता था और इसे देकर जांच करवाई जा सकती थी। लेकिन वर्ष 2022 के जुलाई माह में विभाग ने निजी लैब से अनुबंध खत्म कर दिया था और जिला मुख्यालयों में बनाई गई आरटीपीसीआर लैब में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए थे।

रेड जोन में रह चुका जिला, फिर भी जांच सुविधा नहीं
जिला फतेहाबाद हेपेटाइटिस सी को लेकर रेड जोन में शामिल हो रहा है लेकिन बावजूद इसके यहां पर जांच की सुविधा नहीं है और 200 किलोमीटर दूर सैंपल भेजने पड़ रहे है। जिले में हेपेटाइटिस सी के 5850 मरीज और बी के करीब 90 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। वर्ष 2017 में जिला मुख्यालय में इसका उपचार शुरू हुआ था। पहले मरीजों को रोहतक पीजीआई जाना पड़ता था।
विज्ञापन


तीन से छह माह खानी होती है दवा
डॉक्टरों के मुताबिक हेपेटाइटिस सी के मरीजों को तीन माह दवा खानी होती है। जिन मरीजों का लीवर खराब हो जाता है, उन मरीजों का 6 महीने दवाई दी जाती है। जिन मरीजों का उपचार पूरा हो गया है, उन्हें हेपेटाइटिस-सी का कार्ड टेस्ट दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है, कार्ड टेस्ट 15 साल तक पॉजिटिव रह सकता है।

329 मरीज वेटिंग में, 40 दिन बाद लिए गए सैंपल
हेपेटाइटिस सी और बी के सैंपल अंबाला भेजे जा रहे थे। जिन्हें 12 मार्च को बंद कर दिया गया था। अब मंगलवार को 20 मरीजों के हेपेटाइटिस सी और 5 मरीजों के हेपेटाइटिस बी के सैंपल लिए गए है। फिलहाल हेपेटाइटिस सी के 329 मरीज वेटिंग में हैं।

हेपेटाइटिस सी के सैंपल अंबाला में भेजने शुरू कर दिए है। पहले वहां पर सामान न होने के चलते दिक्कत आई थी। विभाग की तैयारी है कि प्रदेश में चार जोन बनाकर वहां सामान भेजा जाए और हेपेटाइटिस सी और बी की जांच की जाए। प्रत्येक जोन को जिले बांट दिए जाएंगे जहां पर जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ.मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें