फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली 4 घंटे गुल, ट्रैफिक सिग्नल बंद, बनी अव्यवस्था

Wed, 07 Jan 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर सिग्नल लाइट बंद होने पर कंट्रोल करते हुए कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मात्र एक ही जगह ट्रैफिक लाइट लगी हुई है लेकिन ये भी बिजली जाते ही बंद हो जाती हैं। हालात ये है कि ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार दोपहर को करीब चार घंटे बिजली का कट रहा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालनी पड़ी।
विज्ञापन


जबकि लाइट जाने पर इन्हें चलाने के लिए बैटरियों की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन जबसे ये लगीं हैं तब से ये ऐसे ही चल रही हैं। ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह का कहना है कि नगर परिषद, आरटीओ अधिकारियों को इस बारे में कई बार कहा जा चुका है और यहां तक कि बैठकों में भी मुद्दा उठा है, लेकिन उसके बाद स्थिति जस की तस है।

बता दे कि नगर परिषद ने करीब 6 साल पहले लोक निर्माण विभाग ये ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाई थी। आंबेडकर चौक पर लगी लाइटों से भट्टू रोड, थाना रोड, हिसार और सिरसा रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक कंट्रोल होता है। ट्रैफिक लाइटें लगाने के बाद से यहां पर बिजली जाने पर बैकअप के तौर पर बैटरियों की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


-

इधर, अतिक्रमण हटाने को कहा तो पुलिसकर्मी साथ हुआ झगड़ा

शहर के हिसार-सिरसा रोड, जवाहर चौक में ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के बारे में चेतावनी दी हुई है। लालबत्ती चौक के पास स्थित एक साइकिल विक्रेता को जब पुलिसकर्मी समझाने के लिए पहुंचा तो उससे बहसबाजी हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-

बिजली जाने पर ट्रैफिक लाइट बंद हो जाती है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बैठकों में इस बारे में मुद्दा उठाया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द समाधान होगा। वहीं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को समझाया जा रहा है लेकिन उनमें से कई झगड़ा करने लगते हैं।
विज्ञापन


- जय सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी

-

ट्रैफिक लाइटें नगर परिषद की तरफ से लगवाई गई हैं। अगर उनकी तरफ से कोई प्रस्ताव आता है तो बैटरियों की व्यवस्था की जाएगी।

-रविकांत, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें