फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 6-7 घंटे बिजली बाधित रहने से लोग परेशान, फसलों की सिंचाई भी अटकी

Fri, 11 Sep 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। खेदड़ स्थित थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट में तकनीकी खराबी आने से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। प्लांट की एक यूनिट बंद होने के कारण पिछले करीब एक सप्ताह से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में दिन-रात अघोषित बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन


रातभर में 5 से 6 बार बिजली कट लगने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है जबकि दिन में भी करीब 6 से 7 घंटे तक बिजली बाधित रहने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। आधा घंटा से 45 मिनट तक रहने वाले कटों के कारण रोजमर्रा के कामकाज और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।

400 केवी मताना के दो सर्किट प्रभावित :

जिले की बिजली आपूर्ति में 400 केवी मताना के दो सर्किट की महत्वपूर्ण भूमिका है और इनकी आपूर्ति भी खेदड़ थर्मल पावर प्लांट पर निर्भर है। ऐसे में यूनिट में तकनीकी खराबी आने और उसके बंद होने का सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था में जल्द सुधार कर अघोषित कटों से राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन


धान, नरमा और अन्य सब्जियों की फसलों की सिंचाई प्रभावित

बिजली कटौती का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, रात के समय बार-बार बिजली जाने से फसलों की सिंचाई का शेड्यूल बिगड़ गया है। पूरी रात में कई बार आपूर्ति बाधित होने से खेतों में मोटर चलाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा। इससे धान, नरमा और अन्य सब्जियों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।



घरेलू कामकाज से लेकर छोटे कारोबार तक पड़ रहा असर

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में दिन के समय भी करीब 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इससे घरेलू कामकाज से लेकर छोटे कारोबार तक प्रभावित हैं। बिजली उपभोक्ताओं कृष्ण, रामसिंह, बलबीर, रामेश्वर और जगदीश ने बताया कि गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटों ने परेशानी बढ़ा दी है। अचानक बिजली गुल होने के बाद कई बार आधा घंटा से 45 मिनट तक आपूर्ति बहाल नहीं होती। बिजली आने का समय तय न होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

::::::::::::

खेदड़ के थर्मल प्लांट में आई तकनीकी खराबी से मुख्य बिजली ग्रिड में बिजली की आपूर्ति कम पहुंच रही है। इससे बिजली के कट लग रहे हैं। जैसे ही तकनीकी खराबी दूर होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अशोक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें