फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेशनल हाईवे 9 पर बने गड्ढे, पिछले 10 साल से नहीं हुआ मरम्मत कार्य

Sun, 08 Mar 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 पर टूटी जलनिकासी के नालों की छत। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 इन दिनों प्रशासनिक अनदेखी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही का शिकार बना हुआ है। इस हाईवे की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है। इस कारण इस मार्ग से सफर करना लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

हाईवे के सर्विस रोड पर गड्ढे बन चुके हैं, पिछले 10 वर्षों से इस पर तारकोल की परत नहीं बिछाई गई है। शहर निवासी अशोक, हरदीप, रामकुमार, दीपाराम और प्रेम कुमार आदि ने बताया कि हाईवे के मुख्य मार्ग के साथ बनी सर्विस रोड पूरी तरह से टूट चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इससे वाहनों को नुकसान हो रहा हैं और हादसे होने की आशंका बनी हुई है।
जल निकासी के लिए बनाए गए नालों के ऊपर लगाई गई कंक्रीट की स्लैब कई जगहों से टूट चुकी हैं। इस कारण अंधेरे में पैदल या दुपहिया वाहन चालकों के गिरने की आशंका हमेशा बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और हाईवे अथॉरिटी को शिकायतें भेजीं लेकिन हर बार केवल जल्द काम शुरू होने का आश्वासन ही मिलता रहा है।
विज्ञापन


गंदगी के ढेर और बदबू से राहगीर बेहाल

स्वच्छ भारत अभियान के दावों के विपरीत, हाईवे के किनारों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर के मैरिज पैलेस और होटलों से निकले कचरे को हाईवे के किनारे ही फेंका जा रहा है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर भी बना हुआ है।


सड़कों से गायब हैं सफेद पट्टियां
सड़क के किनारों और बीच में लगी सफेद पट्टियां वाहन चालकों के लिए मार्गदर्शक का काम करती हैं लेकिन हाईवे पर कई जगह से ये पट्टियां पूरी तरह से गायब चुकी हैं। प्राधिकरण ने इस सीजन में भी इन्हें दोबारा नहीं बनवाया जिससे वाहन चालकों को धुंध के दौरान काफी परेशानी सामना करना पड़ा था। हालांकि ठंड का मौसम अब जा चुका है।

हाईवे के सर्विस रोड पर कई जगह गड्ढे बने हैं इससे खासकर दोपहिया वाहनों चालकों को हादसा होने का डर बना रहता है। सड़क की मरम्मत करवाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है।
-जयप्रकाश वाहन चालक।

हाईवे के साथ बने बरसाती नालों की स्लैब टूट चुकी है। इससे बारिश के दौरान वाहन चालकों को नाले का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसका जल्द मरम्मत कार्य किया जाना चाहिए।
-रामपाल, राहगीर।
:: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 का हिसार से लेकर डबवाली तक का मरम्मत कार्य जारी है। उम्मीद है इस माह के अंत तक फतेहाबाद तक काम हाे सके। इस सीजन में हाईवे की मरम्मत का कुछ कार्य करवाया गया है।
विज्ञापन

सुभाष भांभू, रेजिडेंटल इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिसार जोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें