फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सोच-समझकर ही करें पोस्ट : पुलिस अधीक्षक

Sat, 02 Aug 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के लिए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया पर सोच-समझकर पोस्ट करें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखती है। फर्जी समाचार, सांप्रदायिक पोस्ट, वीडियो क्लिप या उत्तेजक सामग्री साझा करने पर नजर रहेगी। साइबर टीम चौबीसों घंटे ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रख रही है।
यदि कोई व्यक्ति समाज में भ्रम, भय या तनाव उत्पन्न करने वाली पोस्ट करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध, भ्रामक या भड़काऊ सामग्री को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं।
विज्ञापन

यदि इस प्रकार की कोई पोस्ट प्राप्त हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम (100/112) को सूचित करें। सोशल मीडिया पर जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करते हुए संयम बरतें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें