फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जमीन के मालिक को प्रशासन ने दिलाया कब्जा

विज्ञापन
दुकानों को नष्ट करते हुए जेसीबी मशीन मौके पर अधिकारी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। पुराने बाजार में रामलीला ग्राउंड के पास 50 वर्षों से कब्जा की हुई भूमि को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने जमीन के मालिक को कब्जा दिलवा दिया है। मौके पर भीड़ अधिक संख्या में जुट गई थी। परंतु कब्जा स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण कब्जा कार्रवाई शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार मनोहर लाल ने बताया कि कब्जा कार्रवाई न्यायाधीश राम अवतार पारीक के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

भूना निवासी आशीष धमीजा पुत्र सीताराम धमीजा ने बताया कि रामलीला ग्राउंड के पास सड़क के साथ खसरा नंबर 1070 व 1069 तथा 1071 में एक कनाल 19 मरले जमीन पर 50 साल पहले कर्म नारायण व सुभाष चंद्र आदि ने कब्जा कर लिया था। जिस पर रिहायशी मकान में दुकानें बना ली गई थी। मामले को लेकर पंचायती रूप से कई बार निपटाने की कोशिश भी की गई थी। मगर कब्जाधारियों ने समझौता करने से इनकार कर दिया था। जिसको लेकर आशीष धमीजा ने न्यायालय में याचिका दायर करके जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के लिए गुहार लगाई थी। मामला करीब 20 साल तक न्यायालय में चला। परंतु 16 सितंबर को न्यायालय ने आशीष धमीजा को मौके पर जमीन का कब्जा दिलवाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी किया और 21 सितंबर को न्यायालय में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। जिसके चलते वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मनोहर लाल के नेतृत्व में भारी पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि एक घंटा पहले दुकानों में रखे हुए सम्मान को निकालने की छूट दी गई थी। दुकान में मकान खाली होने के बाद जेसीबी मशीन के द्वारा तोड़कर जमीन का कब्जा आशीष धमीजा को दिलवा दिया। इस मौके पर कानूगो सुशील रेवड़ी, पटवारी शीशपाल वर्मा, एएसआई विजय सिंह बसेरा व वीरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें