फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फिर खुला पोर्टल, महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में लेट फीस के साथ ले सकेंगे दाखिला

Tue, 22 Oct 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में खाली सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करके खाली सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। पोर्टल बुधवार तक खुला रहेगा, लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को भारी भरकम लेट फीस भरनी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि स्नातक में 25 जुलाई से प्रति दिन 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई। स्नातकोत्तर में 17 अगस्त से 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से लेट फीस के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि बीच में विभाग की तरफ से पोर्टल बंद कर दिया गया। अब सोमवार से दोबारा से पोर्टल शुरू किया गया है।
जिले में 11 महाविद्यालयों में स्नातक और 7 में स्नातकोत्तर में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इनमें करीब 40 से 50 फीसदी सीटें खाली हैं। अहम बात यह है कि कई संकायों में 70 से 80 फीसदी तक सीटें खाली हैं। अगर सीटें खाली रहती है तो अगले सत्र में संकाय बंद होने का खतरा भी मंडरा सकता है।
विज्ञापन

-जिले के महाविद्यालयों में ये है स्नातक में सीटों की स्थिति
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा
संकाय सीटें दाखिले हुए खाली
बीए 400 261 139
बीकॉम 160 42 118
बीसीए 120 20 100
मेडिकल 40 33 7
नॉन मेडिकल 160 30 130
- राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय
बीए 160 60 100
बीकॉम 80 8 72
- राजकीय महाविद्यालय भूना
बीए 325 312 13
बीकॉम 85 61 24
नॉन मेडिकल 85 27 58
- स्नातकोत्तर में खाली सीटों की स्थिति
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा
अर्थशास्त्र 40 21 19
अंग्रेज 40 11 29
हिंदी 40 36 4
राजनीतिक विज्ञान 40 40 0
मनोविज्ञान 40 31 9
संस्कृत 40 40 0
एमकॉम 60 21 39
- राजकीय महाविद्यालय भूना
अंग्रेज 63 56 7
हिंदी 63 60 3
एमकॉम 63 38 25
- बहुतकनीकी संस्थान में भी खाली सीटों पर मांगे आवेदन :
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ ने भी खाली सीटों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के मंगलवार को दाखिले होंगे। संस्थान ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं लेटरल एंट्री डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आवेदन मांगे थे। धांगड़ के बहुतकनीकी संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी कोर्स है।
- महाविद्यालयों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए विभाग की तरफ से पोर्टल खोल दिया गया है। वंचित विद्यार्थी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- लखवीर कौर, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें