फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा : भुटानी

Tue, 12 Jul 2016 11:16 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में महिला यूथ वीरांगनाएं संस्था ने मंगलवार को गांव झलनियां के सिलाई सेंटर में  नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यूथ वीरांगनाए की सदस्य गीतु भुटानी ने कहा कि तेज गति से बढ़ती हुई जनसंख्या देश के विकास के लिए बहुत बड़ी बाधा है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विवाह निर्धारण अधिनियम का कठोरता से पालन करना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा लेनी चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण उपाय साकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज लोगों को परिवार नियोजन के बारे में ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होने की आवश्यकता है । हमें शादी के बाद पहले बच्चे में दो साल का अंतर व दूसरे बच्चे में 3 साल का अंतर होना चाहिए। महिलाओं को बताया गया कि लड़का-लड़की एक समान है और अगर लड़कियों को भी अच्छे संस्कार दिए जाएं तो लड़कियां लड़कों से भी बढ़कर नाम रोशन कर सकती हैं। इस अवसर पर सुनीता छाबडा, ललिता, नीतू, रेनू, सीमा, मधु, ममता, अनीता  खन्ना सहित अनेक लोग मौजूद थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें