फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पपीहा पार्क में घटिया क्वालिटी की लगाई ग्रिल, जांचने पहुंचे अधिकारी

Thu, 25 May 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पपीहा पार्क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उपप्रधान सविता टुटेजा और अधिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा पपीहा पार्क का हाल में करवाए गए निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार पर गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हो गए है। निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर उपायुक्त मनदीप कौर के सामने मामला पहुंचने के बाद नगर परिषद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार सुबह नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, पार्षद ज्योति मैहता, प्रतिनिधि पंछीराम, एमई नरेंद्र पंवार जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पपीहा पार्क में मौजूद सीनियर सिटीजन बनारसी मोंगा, पवन मोंगा, आत्माराम, सुभाष बिश्नोई, शंकर लाल चराईपोत्रा, गजन सिंह, टेकचंद्र विनायक और श्मशान भूमि सुधार सभा के सचिव सुनील सचदेवा ने उपप्रधान सविता टुटेजा और एमई नरेंद्र पंवार को निर्माण कार्य दिखाते हुए आरोप लगाए। इनलोगों ने कहा कि ठेकेदार ने निर्माण के दौरान गड़बड़ी की है। दीवार बनाने के दौरान पुरानी ईंटें लगाई गई हैं। दीवार की चिनाई सही नहीं की गई है। जो पिलर बनाए गए हैं उसमें सरिया नहीं डाला गया है। दीवारों पर ग्रिल भी घटिया क्वालिटी की लगाई गई है। जब निर्माण कार्य चल रहा था तो ठेकेदार को इस संबंध में कई बार कहा गया लेकिन फिर भी लापरवाही बरती गई है। इस दौरान उप प्रधान सविता टुटेजा ने एमई नरेंद्र पंवार को कहा कि जब निर्माण कार्य चल रहा था तो चेकिंग क्यों नहीं की गई है, मौके पर ही कार्रवाई की जानी चाहिए थी। एमई पंवार ने कहा कि अगर गड़बड़ी मिली तो एजेंसी को भुगतान नहीं किया जाएगा।

श्मशान भूमि सुधार सभा से देखरेख का काम लेने के मामले ने पकड़ा तूल
नगर परिषद ने पपीहा पार्क की सफाई और मरम्मत कार्य को लेकर श्मशान भूमि सुधार सभा को गोद दे रखा था। सभा ही पार्क में सफाई का काम देख रही थी लेकिन 6 मई को ये काम नगर परिषद ने वापस ले लिया। बुधवार को जब उपप्रधान सविता टुटेजा निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो पार्क में मौजूद सीनियर सिटीजन ने विरोध किया और कहा कि श्मशान भूमि सुधार सभा अच्छे ढंग से पार्क को संभाल रही थी। यहां रोजाना सफाई हो रही थी लेकिन जब से काम वापस लिया गया है यहां पर कचरे के ढेर लग गए हैं और सफाई नहीं हो रही है। नशेड़ी किस्म के युवक घूमते रहते हैं। उपप्रधान सविता टुटेजा ने कहा कि श्मशान भूमि सुधार सभा को ही जल्द पार्क गोद दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


पपीहा पार्क का निरीक्षण किया गया था। यहां पर निर्माण कार्य को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने समस्या बताई है। समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। ग्रिल की पेमेंट रोकी गई है, ठीक होने पर ही भुगतान होगा। पार्क को श्मशान भूमि सुधार सभा को ही गोद देने पर पार्षदों के साथ वीरवार को बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें