फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बनगांव की पूनम ने बिम्सटेक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 29 Nov 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बनगांव निवासी ​खिलाड़ी पूनम।
विज्ञापन
फतेहाबाद। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित बिम्सटेक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के गांव बनगांव की बेटी पूनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पूनम ने 53.86 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। पूनम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

महिला भाला फेंक स्पर्धा में भारत की ही दुर्वा शेवाले ने 46.96 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता, जबकि श्रीलंका की वाईटी हंसानी ने 45.42 मीटर के प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पूनम की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें