फतेहाबाद। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित बिम्सटेक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के गांव बनगांव की बेटी पूनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पूनम ने 53.86 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। पूनम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
महिला भाला फेंक स्पर्धा में भारत की ही दुर्वा शेवाले ने 46.96 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता, जबकि श्रीलंका की वाईटी हंसानी ने 45.42 मीटर के प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पूनम की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।