फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव लौटी पूजा का ढोल के साथ स्वागत

Fri, 21 Nov 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025 में +68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक लेकर गांव
विज्ञापन
भूना/रतिया। शहीद भगत सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला की बारहवीं कक्षा की छात्रा पूजा ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में ताईक्वांडो के 68 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पूजा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नहला के सरपंच कृष्ण कुमार ढिल्लो ने शिरकत की।
विज्ञापन

पिता रमेश और माताजी इंद्रो देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत और विद्यालय व कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। पूजा का खुली जीप में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। गांववासियों ने फूल बरसाकर बेटी का अभिनंदन किया।
विद्यालय प्रबंधक समिति के सचिव बंटी कटारिया और विजय ढिल्लो ने गोल्ड मेडलिस्ट पूजा व उनके कोच को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर दादा सुभाष ढिल्लो, धर्मपाल ढिल्लो व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ढिल्लो, विनोद शर्मा, सोनू जागलान, अजय मौर्या, रजत ढिल्लो आदि मौजूद रहे। ताइक्वांडो संघ फतेहाबाद के जनरल सेक्रेटरी व कोच राजपाल पन्नू ने बताया कि पूजा ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करके हुए राउंड ऑफ 32 में अपने प्रतिद्वंद्वी गुजरात, राउंड ऑफ 16 में विद्या भारती, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजस्थान ओर सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को हरा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में पूजा ने तमिलनाडु की खिलाड़ी सुहाना गौरी को 10-4 ,12-6 से पराजित करके नेशनल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें