फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर खाकर जोहड़ में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत

विज्ञापन
गांव दीवाना स्थित जोहड़, जिसमें डूबने से तीनों बच्चों की मौत हुई । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कुलां/जाखल/टोहाना। क्षेत्र के गांव दीवाना में तीन मासूम बच्चों की गांव के जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे शनिवार दोपहर बाद गांव के जोहड़ में नहाने उतरे थे। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय बादल सिंह पुत्र सुरेंद्र कुमार, 12 वर्षीय शंकर पुत्र रिंकू सिंह और 12 वर्षीय लवली पुत्र रेडा राम के रूप में हुई है। मृतक बादल कक्षा चार का छात्र था जबकि लवली और शंकर छठी कक्षा में पढ़ते थे। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तीनों बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय के छात्र थे और सहपाठी थे। मृतक छात्र शंकर का पिता पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में है। वह दादा के साथ रहता था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव के स्कूल में अवकाश था और तीनों बच्चे गांव में आयोजित एक लंगर में खाना खाने गए थे। इसके बाद वहां से लौटते समय तीनों छात्र गांव के ही अंदर बने जोहड़ पर नहाने के लिए रुक गए। गांव के सरपंच जगजीत ने बताया कि जिस जोहड़ में बच्चे नहाने के लिए उतरे, उसमें काफी दलदल था और बच्चे उसी में फंसकर डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के वाटर वर्क्स में कार्यरत कर्मचारी अंग्रेज सिंह को हादसे की जानकारी मिली और उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को बाहर निकालकर पहले कुलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां पर पर्याप्त सुविधा न होने के चलते बच्चों को आनन-फानन में टोहाना के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जाखल थाना पुलिस प्रभारी अवतार सिंह पुलिस टीम सहित टोहाना पहुंचे और मृतक बच्चों के परिजनों से हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों के बयानों पर फिलहाल 174 की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें