फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉल्ट्री फार्म संचालकों को नहीं मिल रहा फीड, 12 हजार चूजे जिंदा दबाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन का असर पॉल्ट्री फार्मों पर भी देखने का मिल रहा है। पॉल्ट्री फार्म संचालकों को चूजों के लिए फीड नहीं मिल रहा है। इसके अलावा न ही इनकी सेल हो रही है। इसी परेशानी के चलते संचालकों ने अब जिंदा चूजों को जमीन में दबाना शुरू कर दिया है। सोमवार को बीघड़ रोड स्थित पॉल्ट्री फार्म पर 12 हजार चूजों को दबाया गया। पॉल्ट्री फार्म संचालक शंकर नारंग का कहना है कि करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

जिंदा चूजों को जमीन में दबाते समय पॉल्ट्री फार्म संचालक शंकर नारंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल की। उसमें कहा कि सरकार समय रहते सुध ले नहीं तो कोरोना वायरस से क्या पता लोग मरे या न मरे, लेकिन उससे पहले आर्थिक तंगी से मर जाएंगे। शंकर नारंग ने कहा कि उसके गांव बीघड़, दौलतपुर, मानावाली में पॉल्ट्री फार्म हैं। यहां पर सफीदों व पानीपत से चूजों को लाकर तैयार किया जाता है, जिसे बरेलर कहते हैं।
इसके बाद इन्हें पंजाब और उत्तरप्रदेश मं सप्लाई किया जाता है, लेकिन अब कोई सेल प्वाइंट नहीं है। यहां तक कि इनके लिए डॉक्र और मेडिसिन की सुविधा नहीं मिल रही है और फीड भी नहीं मिल रहा है। ट्रांसपोर्ट सुविधा भी नहीं है। इसके चलते मजबूरन जेसीबी से जमीन खोदकर चूजों को जिंदा दबाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें