फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रदूषण से जिले में वायरल के केस बढ़े नागरिक अस्पताल में ओपीडी 150 पार

Sat, 01 Nov 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के चलते जिले में वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी शनिवार होने के बावजूद डेढ़ सौ से अधिक रही। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सामान्य ओपीडी में जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, गला, नाक और कान रोग विशेषज्ञ के पास भी गले में खराश और संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ लगी है। विशेषज्ञों ने इसे मौसमी बदलाव और खराब वायु गुणवत्ता से जुड़ा बताया है। शनिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक दोपहर 3 बजे 340 दर्ज किया जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।



:: बढ़ते वायरल संक्रमण का मुख्य कारण मौसम का ठंडा होना और वायु प्रदूषण हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं लोगों से अपील है कि वे मास्क पहनकर बाहर निकलें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, गुनगुना पानी पीएं और अपने हाथों को बार-बार धोएं। साथ ही, पौष्टिक आहार लेने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। यदि लक्षण गंभीर हों तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. ओमप्रकाश, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें