फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में हावी रही राजनीति, मंच पर बैठे मंत्री बबली, दर्शकों में बैठे बराला

विज्ञापन
टोहाना में शपथ ग्रहण समारोह में दर्शक दीर्घा में बैठे चेयरमैन सुभाष बराला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद टोहाना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों के लिए बुधवार को निजी पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में भी राजनीति हावी रही। समारोह स्थल पर बनाए गए मंच पर लगे सोफों पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली डीसी प्रदीप कुमार, नवनिर्वाचित प्रधान नरेश बंसल व हारे हुए जजपा प्रत्याशी रमेश गोयल के साथ बैठे। मगर सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला को दर्शक दीर्घा में कुर्सी पर बिठाया गया। कार्यक्रम की समाप्ति तक बराला दर्शक दीर्घा में ही बैठे रहे। इतना ही नहीं बबली के कुछ बिना दायित्व वाले समर्थक भी मंच पर बैठे। इस दौरान डीसी प्रदीप कुमार ने प्रधान नरेश बंसल व सभी पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बता दें कि समारोह स्थल पर चेयरमैन सुभाष बराला करीब 10 बजकर 55 मिनट पर पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली करीब 20 मिनट बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जिस समय बबली मंच की ओर आए तब सामने दर्शक दीर्घा में सुभाष बराला बैठे हुए थे। दोनों नेताओं की आते ही नजरें तक नहीं मिली। जिस समय बबली मंच की तरफ जा रहे थे, उस समय सुभाष बराला ने दूसरी तरह मुंह कर लिया। इतना ही नहीं जब देवेंद्र बबली संबोधित करने लगे तो सुभाष बराला उठकर चले गए। उनके पीछे-पीछे नवनिर्वाचित प्रधान नरेश बंसल भी चले गए।
भगवा रंग का पटका पहनकर आए भाजपा नेता व पार्षद
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बेशक मंच पर मंत्री देवेंद्र बबली मुख्य चेहरा रहे, लेकिन भाजपा नेताओं ने भी माहौल अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की। नवनिर्वाचित प्रधान, भाजपा समर्थित पार्षदों से लेकर अन्य कार्यकर्ता भी भगवा रंग का पटका गले में पहनकर समारोह स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

समस्याओं का तत्परता से समाधान करना पार्षदों कर्तव्य : बबली
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि नगर परिषद प्रधान व पार्षदों पर शहर के विकास का बहुत बड़ा दायित्व होता है। ऐसे में नव-निर्वाचित पार्षदों का यह कर्तव्य बनता है कि वे शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए यहां की प्रमुख समस्याओं का तत्परता से समाधान करें। शहर के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पार्षदों से कहा कि जो भी आपके वार्ड में विकास कार्य करवाए जाने हैं, उसका एस्टीमेट तैयार करें। सभी विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के पूरे करवाए जाएंगे। बबली ने कहा कि पहले सरकारी कार्यालयों में दलाल घूमते रहते थे, विधायक बनने के बाद उन्हें दूर करने का काम किया ताकि बिना भ्रष्टाचार के विकास कार्य हो सके।
प्रधान को कुर्सी पर बिठाने गए सुभाष बराला
निजी पैलेस में कार्यक्रम के बाद चेयरमैन सुभाष बराला नवनिर्वाचित प्रधान नरेश बंसल को साथ लेकर नगर परिषद में पहुंचे, जहां उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान बराला ने कहा कि शहर की जनता ने साफ-सुथरी छवि की इमानदार टीम को चुनकर भेजा है, जो शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। बराला ने कहा कि शहर के विकास के लिए प्रधान नरेश बंसल के नेतृत्व में पार्षदों की पूरी टीम एकजुटता से काम करेगी ताकि शहर को हर सुविधा दी जा सके।
इन पार्षदों को दिलाई शपथ
डीसी ने प्रधान नरेश बंसल के अलावा पार्षद सुदेश, रोशन लाल, धर्मपाल, संजय कुमार, पवन, स्वीटी भाटिया, पूजा रानी, परवेश कुमार, पुष्पा रानी, राम कुमार, जगमेल सिंह, निखिल बंसल, सुरेश कुमार, पूजा रानी, सतीश कुमार, अशोक कुमार, सतनाम सिंह, कमलेश, नीरू, फूला देवी, सीमा, पुष्पा व राकेश कुमार को शपथ दिलाई।

टोहाना में शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर मौजूद मंत्री देवेंद्र बबली, प्रधान नरेश बंसल, डीसी प्रदीप क?- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें