फतेहाबाद/जाखल। जाखल बस स्टैंड के सामने गली में लावारिस हालत में खड़ी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सोमवार शाम को कार को जांच के बाद पुलिस ने कब्जे लिया हैं। पुलिस अब कार मालिक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीन दिनों से कार लावारिस खड़ी थी। आसपास के लोगों ने पहले तो कार पर इतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन तीन दिनों तक कार मालिक न आने पर सोमवार शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी। जाखल थाना पुलिस ने कार कब्जे में ली। पुलिस ने किसी चाबी से कार की खिड़की खोलकर जांच की तो कार में मात्र कपड़े मिले हैं। कार जाखल थाना में लाई गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कार मालिक थाने में आकर पूरी तफ्तीश के बाद कार ले जा सकता हैं। पुलिस द्वारा कार की जांच भी की जा रही है। ये भी जांच की जा रहीं हैं कि कार कहीं किसी आपराधिक वारदात में तो प्रयोग नहीं की गई हैं। संवाद