फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रोफेसर के घर से नकदी और सोने के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ढाणी चाननवाली में चोर जेसीडी कॉलेज सिरसा के प्रोफेसर के घर में घुसकर नकदी और सोने के जेवर चुराकर ले गए। मामले में प्रोफेसर विपन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। घटना के दौरान परिवार चंडीगढ़ गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विपन कुमार ने बताया कि जेसीडी कॉलेज सिरसा में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। मकान को ताला लगाकर वे 28 जून को बेटे हुनर को लेकर चंडीगढ़ गए थे। उनकी पत्नी चंडीगढ़ में ही रहती हैं। 30 जून को घर आकर देखा तो मकान का अंदर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर अलमारियों और संदूक का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे 70 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवर, 30 तोले चांदी, एक डीवीआर कंपनी सीपी प्लस, व हार्ड डिस्क गायब मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें