फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर आयशर कैंटर में भरे 18 पशुओं को पुलिस ने छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के बाईपास पर पुराना पशु मेला ग्राउंड के पास शहर पुलिस ने एक कैंटर में सवार दो लोगों को पकड़कर कैंटर में ठूंस- ठूंस कर भरे 18 पशुओं को छुड़वाया है। शहर पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद पुलिस की टीम शुक्रवार रात को जीटी रोड पर पुराना पशु मेल ग्राउंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सिरसा की ओर से एक आयशर कैंटर आया। पुलिस ने रूटीन जांच के लिए कैंटर को रुकवाकर जांच की तो कैंटर में 14 भैंस, दो कटड़े व दो कटड़ियां ठूंस-ठूंसकर भर रखा था। पूछताछ में कैंटर के सवार चालक ने अपनी पहचान अजय कुमार, निवासी बिनौली जिला बागपत व दूसरे ने दानिश निवासी खदर मोहल्ला बरनावा थाना बिनौली जिला बागपत बताया। जब उनसे कैंटर में लाई गई भैंसों व कटड़े कटड़ियों को ले जाने के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें