फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बच्चे के साथ कुकर्म के आरोप में अधेड़ पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। शहर में अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता व्यक्ति ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। उसको सुभाष नामक व्यक्ति खाने की चीज देने का लालच देकर जोहड़ की तरफ एकांत में ले गया। जहां उससे कुकर्म करने के लिए उसके कपड़े निकलवाने लग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बच्चे के शोर मचाने पर उपरोक्त व्यक्ति मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि बच्चा सहमा हुआ घर आया और उसने आपबीती अपनी मां को बताई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मामले को दबाने के लिए कई बार पंचायती तौर पर समझौता करने के लिए भी दबाव बनाया।
विज्ञापन

उधर, सुभाष ने बताया कि शिकायतकर्ता उसके सगे भाई का बेटा है और मासूम बच्चा उसका पोता है। परंतु उसके खिलाफ झूठी और निराधार शिकायत दी गई है क्योंकि 7 सितंबर को शिकायतकर्ता के पिता और उसके भाईयों ने मिलकर उनके पारिवारिक सदस्यों पर मामूली कहासुनी को लेकर हमला कर दिया था। उसमें मेरी पत्नी के हाथ की उंगली कट गई थी और मेरी बाजू में फ्रेक्चर हो गया था। उस मामले में शिकायतकर्ता के पिता व भाईयों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इसलिए पहले दर्ज एफआईआर में समझौते का दबाव बनाने के उद्देश्य से क्रॉस मुकदमा बनाने के लिए झूठे आरोप लगाकर शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें