फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने तीन युवकों से 12.80 लाख की राशि बरामद की

Tue, 07 May 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस टीम
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सीआईए फतेहाबाद, एंटी नारकोटिक्स सेल व एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ फतेहाबाद की संयुक्त टीम ने गांव बड़ोपल में नाकेबंदी के दौरान अलग-अलग मामले में क्रेटा और बोलेरो सवार तीन युवकों को काबू करके उनके कब्जे से 12 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में युवक नकदी के स्रोत के बारे में नहीं बता पाए। नकदी की जांच को लेकर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित किया है। आयकर विभाग की टीम जांच करेगी कि नकदी कहां से आई है और कहां लेकर जानी थी।
विज्ञापन

पहले मामले में पकड़े गए बोलेरो सवार युवक लिखीराम, निवासी इन्दौर जिला खरतल (राजस्थान) व रामलाल निवासी धूमासपूर जिला गुरुग्राम के रहने वाले हैं। सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद व एवीटी स्टाफ फतेहाबाद की संयुक्त टीम ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ोपल मे नाकेबंदी के दौरान शक की बिनाह पर एक बोलेरो को रुकवा कर चेक किया तो उसमें सवार दो युवकों से 2.80 रुपये नकदी बरामद हुई। उक्त गाड़ी में बरामद नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
गांव बड़ोपल में नाकेबंदी के दौरान ही एक सफेद रंग की क्रेटा सवार को काबू करके चेकिंग की गई। उसके कब्जे से 10 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान जींद के सुंदरपुरा निवासी रणधीर सिंह के रूप में हुई। युवक नकदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद नकदी व दोनों गाड़ियों को कब्जा में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए थाना सदर फतेहाबाद के हवाले कर दिया है। वहीं, सदर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें