फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पूनिया चिटफंड मामले को लेकर पुलिस ने दर्ज किए पीड़ितों के बयान दर्ज

विज्ञापन
चिटफंड मामले को लेकर शहर थाना में ब्यान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे पीड़ित।
विज्ञापन
टोहाना। पूनिया चिटफंड मामले को लेकर शहर पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए है। इसके तहत बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने अपने बयान शहर थाना के एसआई अशोक कुमार के पास दर्ज करवाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एसपी आस्था मोदी द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। इसके चलते 13 दिन से चल रही क्रमिक भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

मनु सिंगला ने बताया कि पूनिया चिटफंड मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कप्तान आस्था मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद एसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा केस दर्ज करने का आश्वासन दिया गया है। इसके चलते धरना स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एसपी द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद धरना स्थगित किया गया है। केस दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन नहीं लिया तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें