फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में कोरोना के 52 सैंपल लिए, 54 की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बुधवार को 52 सैंपल लिए हैं। जिनमें आरटीपीसीआर के 42 व रैपिड एंटीजन के 10 सैंपल शामिल हैं। रैपिड एंटीजन के सभी सैंपल नेगेटिव आए हैं। हालांकि विभाग द्वारा भेजे गए 54 सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन

जिन लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए जा रहे हैं, उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा जा रहा है, क्योंकि नागरिक अस्पताल में लैब जांच किट नहीं है। यही कारण है कि आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन तक का समय लग रहा है। अभी तक जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस भी नहीं मिला है।

जिले में कोरोना के 52 सैंपल लिए गए थे, जिनमें आरटीपीसीआर के 42 सैंपल भी शामिल हैं। रैपिड एंटीजन के सभी सैंपल नेगेटिव मिले हैं, वहीं 42 सैंपल अग्रोहा लैब में भेजे गए हैं। जिले में अभी तक कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें