फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस छापामारी से भड़के लोग, थाने में किया हंगामा

Wed, 25 May 2016 11:13 PM IST
fatehabad/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के अरोड़वंश मोहल्ले में दो युवकों के पास स्मैक की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा की गई छापामारी से मोहल्लावासी भड़क गए। मोहल्लावासियों का आरोप है कि रात के समय बिना महिला पुलिस के ही कार्रवाई की गई। लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। इसके बाद हंगामा कर रहे लोग एसपी की कोठी पर पहुंचे। एसपी के न होने पर डीएसपी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया।

मोहल्लावासियों का कहना था कि रात को 10 बजे उनके मोहल्ले में रहने वाली सावित्री नामक महिला के घर पर पुलिस ने छापामारी की। पांच पुलिसकर्मियों ने महिला के घर का दरवाजा खुलवाया और पूरे घर की तलाशी ली। जबकि उस समय महिला अकेली अपनी बच्ची के साथ सो रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लोगों का कहना था कि बिना किसी वारंट के पुलिस अकेली महिला के घर में कैसे घुसी। इसी बात को लेकर देर रात उन्होंने शहर थाना में पहुंचकर हंगामा कर दिया। महिला के मुताबिक, पुलिस का कहना था कि उन्होंने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है।

लेकिन जब पुलिस से शिकायत की कॉपी मांगी गई और शिकायतकर्ता का नाम पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए। रात करीब एक बजे तक जब पुलिस ने मोहल्लावासियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो सभी लोग एकत्र होकर एसपी ओपी नरवाल के निवासी पर पहुंचे। इसके बाद एसपी और डीएसपी ने लोगों को पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।

मुखबिर बोला, जल्दी करो कार्रवाई नहीं तो तस्कर भाग जाएंगे
शहर थाने में पुलिस को सूचना मिली अरोड़वंश मोहल्ले में दो व्यक्ति स्मैक लेकर खड़े हैं और एक घर में घुसा है। मुखबिर ने 10 मिनट में पुलिस को दो बार फोन पर सूचना दी। मुखबिर ने पुलिस कर्मचारियों को यह तक कहा कि अगर इसमें कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो एसपी को फोन पर सूचना देता हूं। इस पर शहर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


देर रात को सूचना आई थी। टीम ने मोहल्ले के मौजिज लोगों को साथ लेकर रेड की, लेकिन पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। महिला का कहना था कि उस मुखबिर का नाम बताया जाए। पुलिस मुखबिर का नाम ओपन नहीं कर सकती।
रामकिशन बाजिया, अतिरिक्त एसएचओ, शहर थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें