फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पहले मारपीट फिर वीडियो वायरल करने के 6 आरोपियों की पुलिस करवाई परेड

Sat, 12 Sep 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
वायरल वीडियो मारपीट मामले में पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाते हुए पुलिस : संवाद
विज्ञापन
रतिया। अरोड़ा कॉलोनी में युवक को घेरकर मारपीट करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सीआईए ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपियों को शहर में पैदल घुमाकर घटनास्थलों की निशानदेही कराई।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों रतिया निवासी कुलदीप उर्फ कल्याण, संदीप उर्फ सिप्पी, मंदीप उर्फ मणी शिकारी, जोगा उर्फ कालू, सतनाम सिंह और सोनू को पुलिस अरोड़ा कॉलोनी से लेकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए रामनगर कॉलोनी तक पैदल लेकर गई। इस दौरान पुलिस बल के साथ सीआईए स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप पुरी भी मौजूद रहे। आरोपियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
सीआईए के अनुसार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच शुरू की गई। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की गई। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर छह आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी प्रदीप ने बताया कि आरोपियों से मारपीट में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में चार अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

दो माह पहले हुए रंजिश में किया था हमला
10 सितंबर की शाम सिरसा से काम करके रतिया लौट रहे 27 वर्षीय राजकुमार को धर्मवीर के मकान के पास कुछ युवकों ने घेर लिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने तेजधार हथियारों, डंडों और ईंटों से उस पर हमला किया। हमले में उसके दोनों बाजुओं, दोनों टांगों, सिर और पीठ पर चोटें आई थीं। राजकुमार ने आरोप लगाया था कि उसकी दोस्ती टोनी नामक युवक से है। टोनी की मकबन सिंह के साथ करीब दो माह से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसे भी निशाना बनाया गया है।

वायरल वीडियो मारपीट मामले में पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाते हुए पुलिस : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें