फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लूट मामले में पुलिस ने नौ घंटे में बॉक्सर गैंग का गुर्गा पकड़ा

Thu, 05 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी उदित। पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
टोहाना। गौरव ट्रेडिंग कंपनी की दुकान से पिस्तौल के बल पर लाखों की नकदी लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी बलियाला निवासी उदित को वारदात के करीब 9 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद भागे आरोपी उदित के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


यहां पर फिलहाल उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि वारदात को बॉक्सर गैंग ने अंजाम दिया है, इसमें शामिल दो युवक जींद निवासी हैं जो कि वारदात के बाद भाग गए। आरोपियों की तलाश में एसपी सिद्धांत जैन ने चार टीमें गठित की हैं। बॉक्सर गैंग टोहाना में पहले भी इसी तरह वारदात अंजाम दे चुका है।

सीआईए प्रभारी अशोक ने बताया कि 4 फरवरी की शाम को गौरव ट्रेडिंग कंपनी पर वारदात अंजाम दी गई थी। वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया व अन्य दो की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन






सीसीटीवी में कैद हुई वारदात तीन मिनट में वारदात को दिया था अंजाम

गौरव ट्रेडिंग कंपनी से पिस्तौल दिखाकर लाखों रुपये की लूट के मामले में सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में करीब 6 बजकर 26 मिनट पर एक बाइक पर तीन आरोपी आते है। एक आरोपी बाइक को स्टार्ट करके रखता है और दो आरोपी दुकान में 6 बजकर 27 मिनट पर पिस्टल लेकर जाते है और दो मिनट में फायरिंग करके भाग जाते है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार शहर पुलिस व सीआईए की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए सुबह पहुंची तो वह टाउन पार्क की दीवार फांदकर भागने का प्रयास करने लगा। दूसरी साइड गिरने से उसके पांव में फ्रेक्चर हो गया। उसके पांव पर प्लास्टर चढ़ा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें