फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया

Fri, 19 Dec 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया । नशे की रोकथाम और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना शहर पुलिस ने शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी पुष्पा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने नशा प्रभावित और संदिग्ध इलाकों में पैदल गश्त तथा सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आंतरिक गलियों, मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संदिग्ध स्थानों पर विशेष ध्यान देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की। तलाशी कार्य में पुलिस डॉग जैक और रैम्बो की भी सहायता ली गई।
इसके अलावा वाहनों की गहन जांच की गई तथा बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दोपहिया वाहनों की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवाओं और आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें