फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी जांच करते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जिले में नशा कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चला 90 लापरवाह चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है। यह अभियान 10 से 22 अगस्त तक चलाया गया।
यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जयसिंह ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस ब्रेथ एनालाइजर और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से संदिग्ध चालकों की मौके पर ही जांच की गई, जिनमें 90 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।
पुलिस ने ये की कार्रवाई
72 चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई
18 वाहन जब्त किए गए
5 मामलों में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट संबंधित न्यायालय को भेजी गई
13 चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई
-
आमजन से अपील है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी घातक लापरवाही से बचें। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- दिव्यांशी सिंगला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक