फतेहाबाद। पुलिस ने 63.77 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर गांव बादलगढ़ निवासी अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि 4 नवंबर को पुलिस ने फतेहाबाद-रतिया रोड पर नाकाबंदी कर सतपाल उर्फ शक्ति को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 63.77 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सप्लाई से जुड़े मुख्य आरोपी अजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
धर्मप्रीत से 5.74 ग्राम हेरोइन बरामद
फतेहाबाद। पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले के गांव खड़ेआल निवासी धर्मप्रीत सिंह को 5.74 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एएसआई हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 5 नवंबर की रात जाखल-काशिमपुर रोड पर घग्घर पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पैदल आ रहा एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर वापस मुड़कर जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली तो उसकी जींस की जेब से 5.74 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-
6.52 ग्राम हेरोइन सहित युवक को किया गिरफ्तार
फतेहाबाद। पुलिस ने गांव हिजरावां कलां निवासी मंगल सिंह उर्फ मंगी को 6.52 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को पुलिस टीम गांव रत्ता टिब्बा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस अड्डे के पास खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर हांसपुर रोड की ओर जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसकी जींस की जेब से 6.52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।