फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसान नेताओं को दिल्ली कूच से रोकने के लिए पुलिस ने मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के शुक्रवार को दिल्ली कूच के एलान को लेकर वीरवार रात से ही फतेहाबाद के किसान नेताओं की धरपकड़ के लिए पुलिस की गाड़ियां भागती रहीं। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान को पंजाब के गांव में शादी समारोह में घेर लिया गया, लेकिन वहां कि किसानों के विरोध के चलते पुलिस को खाली हाथ वापस आना पड़ा। अन्य किसान नेताओं के घर भी धरपकड़ का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने पहले से ही शुक्रवार को दिल्ली के लिए पैदल मार्च की घोषणा की हुई थी। इसी के चलते प्रशासन भी उनकी मूवमेंट पर नजर रखे हुआ था। वीरवार रात को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान को राउंडअप करने का पुलिस ने प्रयास किया। मनदीप नथवान किसी शादी में जाने के लिए पंजाब जा रहे थे, तो पुलिस ने उनका पीछा करना आरंभ कर दिया। इसके बाद वह रियोंद पहुंच गए और यहां पर जब पुलिस ने उनको हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वहां के किसानों ने विरोध कर दिया, जिस कारण पुलिस को वापिस लौटना पड़ा। मनदीप नथवान के अनुसार, इसके बाद वह मानसा की ओर निकले तो उनका पीछा मानसा तक भी किया गया। सुबह वह वापस रतिया आए और इसके बाद लांधड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसके अलावा रतिया तहसील प्रधान गुरप्यार सिंह को हिरासत में लेने के लिए भी पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस के आने से पहले ही पंजाब की ओर निकल गए और शुक्रवार सुबह आकर वह अलग रास्ते से लांधड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचे।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने बताया कि समिति के खंड प्रधान कर्मजीत सालमखेड़ा सहित हिसार व सिरसा के कई किसानों को ढंढूर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिनको छुड़वा लिया गया है। सभी वाहन भी छुड़वा लिए गए हैं, फिलहाल लांधड़ी टोल नाके पर उनका धरना जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की सभी मांगों को नहीं मानेगी, वह धरने पर रहेंगे और आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें