फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अलर्ट के बीच कोविड रोकथाम में लगे 62 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद फ्लू क्लीनिक।
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोविड रोकथाम में लगे 62 कर्मचारियों को हटाने का नोटिस जारी कर दिया है। 31 मार्च को इन कर्मचारियों का अनुबंध खत्म हो जाएगा। इस अनुुबंध को आगे बढ़ाने के लिए अभी तक सिविल सर्जन कार्यालय को निर्देश जारी नहीं हुए हैं। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय ने 62 कर्मचारियों को सेवाएं समाप्त होने का नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन

नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि 31 मार्च को कार्यकाल खत्म हो जाएगा और अभी तक आगे बढ़ाने के आदेश नहीं आए हैं। जब तक निर्देश नहीं आते हैं तब तक सेवाएं नहीं ली जाएंगी। कोविड कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था बिगड़ेगी। कोरोना अलर्ट के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग पर जोर देने के आदेश दे रखे हैं लेकिन अब कोविड कर्मचारियों को हटाने के बाद व्यवस्था बिगड़ सकती है।
कोरोना काल में लगाए गए थे 62 कर्मचारी
कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कर्मचारी तैनात किए गए थे। इसमें लैब तकनीशियन 15, स्टाफ नर्स 29, स्वीपर 45, जीडीए 4 और एक रेडियोग्राफर लगाए गए थे। पिछले साल 31 मार्च को सेवाएं समाप्त हो गई थीं। इसके करीब तीन माह बाद दोबारा सेवाएं शुरू की गई थी। इस बार भी कर्मचारी को डर है कि स्वास्थ्य विभाग सेवाएं बढ़ाने में देरी कर सकता है। बता दें कि नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 30 नवंबर को रेडियोग्राफर का अनुबंध खत्म हो गया था। चार माह बीतने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग फैसला नहीं ले पाया है। हालात ये है कि एक्सरे सुविधाएं बंद है।
विज्ञापन


छुट्टी के दिन बंद रही सैंपलिंग, रिपोर्ट भी नहीं आईं
वहीं नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में वीरवार को कोरोना सैंपलिंग बंद रही। इसके अलावा जिले भर में कोरोना का सैंपल नहीं लिया गया। अग्रोहा लैब से भी 42 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। पिछले दिनों में 42 सैंपल लैब में भेजे गए हैं।
कोट
कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च को खत्म हो रही है। पिछले दिनों भारतीय मजदूर संघ से संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के साथ उच्च अधिकारियों से मिले थे और मांग पत्र सौंपा था। एक तरफ कोरोना अलर्ट जारी हो रहा है और दूसरी तरफ कर्मचारियों की सेवाएं बढ़ाने पर फैसला नहीं लिया गया है। विभाग को जल्द फैसला लेना चाहिए।
- प्रदीप कुमार, प्रभारी कोविड कर्मचारी यूनियन
कोट
कोविड रोकथाम में लगे कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च को खत्म हो रही है। इस संबंध में कर्मचारियों को नोटिस दे दिया गया है। मुख्यालय की तरफ से सेवाएं बढ़ाने को लेकर निर्देश आते है तो सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें