फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने अवैध हथियारों सहित हिसार के तीन युवकों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हथियार रखने के आरोप में फतेहाबाद पुलिस ने हिसार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान अंकित उर्फ धक्कु निवासी थुराना, विकास उर्फ केसी निवासी अलीपुर व कुलदीप उर्फ सरपंच निवासी खरड़ के तौर पर दी है। पुलिस ने इनके पास से दो 30 व 32 बोर के दो नाजायज पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ फतेहाबाद पुलिस की टीम एएसआई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव एमपी रोही, गांव झलनियां में नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान भूना की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो कार चालक घबरा गया और कार को मोड़ने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने कार चालक अंकित उर्फ धक्कु की तलाशी ली तो उसके पास से एक नाजायज पिस्तौल 30 बोर बरामद हुई। दूसरे युवक ने अपना नाम विकास उर्फ केसी निवासी अलीपुर, जिला हिसार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर बरामद हुई। तीसरे युवक ने अपना नाम कुलदीप उर्फ सरपंच निवासी खरड़ जिला हिसार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो कारतूस 30 बोर बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें