फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खैरातीखेड़ा के पास बाइक पर सवार ईंट भट्ठे के मुनीम को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस संबंध में मृतक के दामाद प्रदीप कुमार उर्फ कालू निवासी सिरढ़ान की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार उर्फ कालू ने बताया कि वह गांव सिरढ़ान से सरपंच प्रतिनिधि है। उसने बताया कि उसके ससुर रामगोपाल निवासी गांव मोचीवाली सिरसा के ईंट भट्ठा पर मुनीम के पद पर कार्य करते थे। उसने बताया कि नौ अप्रैल की शाम को उसका ससुर बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा आ रहे थे। जब वह खैरातीखेड़ा की श्मशान भूमि के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके ससुर बुरी तरह से घायल हो गए और उनको हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया। सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें