फतेहाबाद । थाना शहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालकर भाजपा नेता भवानी सिंह को धमकी देने के मामले में सोमवार को ढाणी मियां खान निवासी सुरेश कुमार को काबू किया इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
बताया गया है कि जॉली सुल्तान ने सुरेश की बंदूक को फेसबुक पर डालकर अपनी पोस्ट डाली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बंदूक भी बरामद की है।
जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस को प्राप्त शिकायत के अनुसार महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक और भाजपा नेता भवानी सिंह को फेसबुक पर जॉली सुल्तान नामक व्यक्ति ने हथियार दिखाकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी थी।
आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने अपनी पोस्ट में हथियार के साथ तस्वीरें डालकर खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दी थी। इस मामले में भवानी सिंह की शिकायत पर शहर पुलिस ने 16 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।