फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने 13 उद्घोषित बदमाश और 8 बेल जंपर सहित 196 आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस की ओर से मई में चलाए गए स्पेशल अभियान के तहत 196 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस ने मई-2024 में संगीन मामलों में फरार तथा इनामी बदमाशों की धर पकड़ के संबंध में चलाए गए विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे 13 उद्घोषित अपराधी एवं 8 बेल जंपर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

अवैध हथियारों की तस्करी व अवैध हथियारों के शौकीन 2 आरोपियों को गिरफ्तार जाकर 2 केस दर्ज किए गए। उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद किए गए। वहीं ड्रग्स की तस्करी करने वाले 36 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 30 केस दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की 108 ग्राम हेरोइन, 70 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त, 635 ग्राम गांजा, 0.5 ग्राम अफीम एवं 890 प्रतिबंधित दवा बरामद की गई। फतेहाबाद पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 39 मामले दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से 5436 बोतल ठेका देशी, 263 बोतल हथकढ़ शराब व 750 लीटर लाहन बरामद किया गया। सट्टा खाईवाली व जुआ खेलने वाले 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 16 मामले दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से 10,4,650 रुपये बरामद किए गए। फतेहाबाद पुलिस द्वारा स्नेचिंग, गृह-भेदन व वाहन चोरी के मामले में 81 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें